शस्त्र अनुज्ञप्तिधारकों को एक सप्ताह में थाने से हथियार वापस लेने का निर्देश

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

शस्त्र अनुज्ञप्तिधारकों को एक सप्ताह में थाने से हथियार वापस लेने का निर्देश

जमशेदपुर, 02 दिसंबर : घाटशिला (अजजा) विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के मद्देनजर जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को अपने शस्त्र संबंधित थाना में जमा करने का निर्देश पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा दिया गया था। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता 16 नवंबर की अपराह्न समाप्त हो चुकी है, जिसके बाद अब प्रशासन ने शस्त्र वापस लेने की अनुमति प्रदान कर दी है।

जिला प्रशासन ने सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारकों को सूचित किया है कि वे एक सप्ताह के भीतर संबंधित थाना से अपना शस्त्र प्राप्त कर लें। साथ ही, शस्त्र प्राप्ति के उपरांत इसकी जानकारी जिला सामान्य शाखा को भी उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि अभिलेख अद्यतन किया जा सके। इसलिए सभी संबंधित व्यक्तियों से समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

Share This Article