शनिदेव भक्त मंडली का 73वाँ रक्तदान शिविर सम्पन्न, खूंटी सदर अस्पताल में 21 यूनिट रक्त संग्रह, 25 सदस्य रैली के रूप में पहुँचे

खूंटी, 30 नवंबर : श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) की अनोखी जनसेवा यात्रा रविवार को खूंटी सदर अस्पताल पहुँची, जहाँ मंडली ने अपना 73वाँ तथा इस वर्ष का 23वाँ रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया।
सफर की शुरुआत सदर अस्पताल चाईबासा से हुई थी, और अब मंडली पूरे झारखंड के हर जिले के सदर अस्पतालों में अपनी सेवा पहुँचाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।
सुबह 9 बजे आदित्यपुर से 25 सदस्य 8 निजी वाहनों के काफिले में रैली के रूप में खूंटी के लिए रवाना हुए और दोपहर 12 बजे सदर अस्पताल परिसर पहुँचे। दोपहर 12:30 से 2 बजे तक चले शिविर में कुल 21 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। मंडली ने घोषणा की कि राज्य के 24 जिलों के प्रत्येक सदर अस्पताल में कम-से-कम एक रक्तदान शिविर अवश्य आयोजित किया जाएगा।
शिविर में सहयोग के लिए मंडली ने सिविल सर्जन डॉ. नागेश्वर माझी, उपाधीक्षक डॉ. आनंद किशोर उरांव, सुशांत कुमार, विकास साहू, पूनम भेंगरा, कोमल कुमारी, सुनीता देवी, जोश फिना भेंगरा सहित ब्लड सेंटर टीम को धन्यवाद दिया।
मंडली के संस्थापक-संरक्षक, सचिव उज्जवल घोष, मंटू सिंह मोदक, मिलन कांति शांतरा, सुनियां नायक, इंदरजीत पात्रों, पुरोसोत्तम कुमार, भीम महतो, रतन सिंह मुंडा, रविन्द्र महतो, राजू रंजन, ललित यादव, आशीष बैनर्जी, मिलन बेरा, कैलाश नाथ मंडल, धीरेंद्र बेहेरा, पुराण मुखी, विश्वजीत प्रामाणिक, बीबी लाल पॉल, संजय गोंजु, सुरेश सिंह, प्रकाश प्रधान, अमित कुमार, शत्रुघ्न कुमार व अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।



