श्री शनिदेव भक्त मंडली रविवार को खूंटी में लगाएगी 73वां रक्तदान शिविर

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

श्री शनिदेव भक्त मंडली रविवार को खूंटी में लगाएगी 73वां रक्तदान शिविर

खूंटी, 29 नवंबर : समाजसेवा और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाते हुए श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) रविवार, 30 नवंबर को अपना 73वां तथा इस वर्ष का 23वां रक्तदान शिविर आयोजित करेगी। पहली बार मंडली द्वारा खूंटी के सदर अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। इसके लिए मंडली के 30 से अधिक स्वैच्छिक रक्तदाता खूंटी पहुंचेंगे।

ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि स्वस्थ जीवन के लिए रक्तदान महत्त्वपूर्ण है और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाना ही मंडली का उद्देश्य है। मंडली ने खूंटी के सभी स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सदर अस्पताल पहुंचकर इस अभियान में अपनी सहभागिता दें और जरूरतमंदों की जान बचाने के इस प्रयास को मजबूती प्रदान करें।

मंडली ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति और सहयोग से ही रक्तदान जैसे मानवता से जुड़े अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

Share This Article