सड़क पर जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

ईचागढ़, 28 नवंबर : चौका – पातकुम सड़क पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चंदनपुर के सामने शुक्रवार की शाम हुई सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय घटी जब पैदल सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान विशुनडीह निवासी शरद भुईंया के रूप में की गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की टक्कर लगते ही व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके सर के आगे के हिस्से में, हाथ और पैर में चोट लगी है। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुटे और घायल की मदद किया। सरायकेला खरसावां जिला विधिक सेवा प्राधिकार के गौरांगकोचा पंचायत के पीएलवी गंगासागर पाल ने घायल व्यक्ति को तुरंत पातकुम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईचागढ़ पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।



