साप्ताहिक जनता दरबार में उपयुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

सरायकेला, 28 नवंबर:समाहरणालय परिसर में गुरुवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिलेभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। दरबार के दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए लाभुकों ने पालना डैम के सौंदर्यीकरण, मंगलम सिटी में बिल्डर की लापरवाही, भूमि विवाद, वृद्धा पेंशन तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लंबित मामलों से संबंधित अपने आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए।
उपायुक्त ने जिला स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्राप्त आवेदनों का त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रत्येक मामले की समयबद्ध समीक्षा एवं समाधान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर उन्हें राहत प्रदान करना है।
जनता दरबार में भारी संख्या में लोग उपस्थित थे और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।



