अवैध खनन एवं परिवहन पर कठोर निगरानी और संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई का उपयुक्त ने दिया निर्देश

MANBHUM UPDATES
3 Min Read

अवैध खनन एवं परिवहन पर कठोर निगरानी और संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई का उपयुक्त ने दिया निर्देश

सरायकेला, 21 नवंबर : सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक, तिरुलडीह चेकपोस्ट सहित प्रमुख चेक नाकों पर आगामी दो दिनों के भीतर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की निरंतर तैनाती सुनिश्चित करने तथा सभी चेक-प्वाइंट को सीसीटीवी आधारित 24×7 निगरानी प्रणाली के अंतर्गत लाने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध आवाजाही पर तत्काल रोक लगाई जा सके। उपायुक्त ने अवैध खनन एवं परिवहन पर कठोर निगरानी करने और संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

 

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक उन्होंने जिले में अवैध खनन, उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन की किसी भी गतिविधि को पूर्णतः रोकने हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ सतत एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संवेदनशील खनन क्षेत्रों में नियमित औचक निरीक्षण अभियान संचालित किए जाए तथा किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होते ही संयुक्त टीम द्वारा त्वरित छापेमारी की जाए।

 

बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने कहा कि अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित किसी भी सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई दल गठित करें तथा पर्याप्त पुलिस बल के साथ गोपनीय छापामारी कर दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं नियमसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि जब्त वाहनों, मशीनरी एवं संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर मामलों का न्यायालय में शीघ्र प्रस्तुतिकरण हर स्थिति में सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की प्रक्रियागत देरी न हो।

 

7.5 लाख घनफुट अवैध बालू जब्त किया गया

बैठक के प्रारंभ में जिला खनन पदाधिकारी ज्योती शंकर सतपथी ने सितंबर एवं अक्टूबर माह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध संचालित विशेष अभियानों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इन अभियानों के दौरान 07 ट्रैक्टर, 03 जेसीबी, 01 ट्रक, 09 हाईवा, 02 हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर एवं 02 डंपिंग मशीनें जब्त की गईं। लगभग 7.5 लाख घनफुट अवैध बालू जब्त किया गया तथा छह वाहनों से 2.45 लाख रुपये दंड राशि वसूल की गई। इसी अवधि में अवैध उत्खनन एवं परिवहन से संबंधित कुल 07 प्राथमिकी दर्ज की गईं।

Share This Article