पूर्व मुखिया देवनाथ साव का निधन, तिरुलडीह में उमड़ा शोक

कुकडू, 18 नवंबर : कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह निवासी और चौड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया देवनाथ साव (93) का रांची स्थित रामकृष्ण अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से रांची में अपने बेटे के साथ रह रहे थे। आज उनका पार्थिव शरीर तिरुलडीह लाया गया और सुवर्णरेखा नदी तट पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
देवनाथ साव 1974–79 और 1979–84 तक लगातार दो कार्यकाल तक चौड़ा पंचायत के मुखिया रहे थे। बाद में पंचायत चुनाव न होने के कारण वे वर्षों तक अनौपचारिक रूप से क्षेत्र के लोगों का मार्गदर्शन करते रहे। उनके निधन से तिरुलडीह और चौड़ा पंचायत क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साव उर्फ माझी साव ने उनकी सेवाओं को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि देवनाथ साव का सरल जीवन और लोकसेवा भाव हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।



