नीमडीह में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक होगा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

नीमडीह में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक होगा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

नीमडीह, 18 नवंबर : सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त के आदेश के आलोक में पहले नीमडीह प्रखंड में 18.11.2025 से 15.12.2025 तक “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयेजन किया जाना था। मिली जानकारी के अनुसार अपरिहार्य कारण से प्रखंड के हर पंचायत में लगने वाले शिविर के आयोजन की तिथि में बदलाव किया गया है।

 

10:30 से 04 बजे तक लगेगा शिविर

इस वर्ष जाति, आय, आवासीय, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र आदि पर सर्वोच्च प्राथामिकता होगी। इसके साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाना है। इस निमित्त 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक पूर्वाहन् 10:30 बजे से अपराह्न 04 तक शिविर लगाया जाएगा। शिविर में सभी संबंधित विभागीय कर्मचारी तिथिवार संबधित पंचायतों के पंचायत सचिवालय परिसर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगाए जाने वाले शिविर में अपने विभाग का स्टॉल लगाते हुए लाभुको को लाभ प्रदान करेंगे।

यहां इस दिन लगेगा शिविर

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 21 नवंबर शुक्रवार को झिमड़ी में, 24 नवंबर सोमवार को लाकड़ी में, 26 नवंबर बुधवार को चिंगड़ा पाड़‌किडीह में, 28 नवंबर शुक्रवार को हेवेन में, 29 नवंबर शनिवार को गुंडा में, 01 दिसंबर सोमवार को आदरडीह में, 03 दिसंबर बुधवार को सामानपुर में, 04 दिसंबर गुरुवार को बाड़ेदा में, 08 दिसंबर सोमवार को गौरडीह में, 10 दिसंबर बुधवार को तिल्ला में, 12 दिसंबर शुक्रवार को लुपुंगडीह में, 13 दिसंबर शनिवार को टेंगाडीह में और 15 दिसंबर सोमवार को चेलियामा पंचायत में शिविर लगाया जाएगा।

Share This Article