बाल दिवस के अवसर पर डालसा ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक

कुकड़ू, 14 नवंबर : बाल दिवस पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां द्वारा विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत बड़ालापंग मध्य विद्यालय में बाल दिवस मनाया गया। इस अबसर पर पीएलवी विकास चंद्र महतो, फागुराम महतो, मस्तान सिंह महतो द्वारा बच्चे को कानून की जानकारी देते हुए अधिकारों की जानकारी दी। मौके पर बच्चों को कलम व कॉपी देकर सम्मानित किया गया।
बाल दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत सरायकेला में मोबाइल वैन के माध्यम से हुई, जिसमें बच्चों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाते हुए विधिक जागरूकता शिविर के होर्डिंग्स और पोस्टर प्रदर्शित किए गए।
इसके तहत किशोर न्याय अधिनियम, पोक्सो अधिनियम तथा नालसा की विभिन्न योजनाओं विशेष रूप से प्रोजेक्ट शिशु और प्रोजेक्ट डॉन के संबंध में विस्तृत कानूनी जानकारी एलएडीसीएस के अधिवक्ता विजय कुमार महतो द्वारा केंद्रीय विद्यालय, सरायकेला में दी गई। मौके पर छात्र-छात्राओं को बाल संरक्षण, बच्चों के अधिकार, लैंगिक अपराधों की रोकथाम तथा कानूनी सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य बाल संरक्षण, बाल अधिकार, तथा न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। बाल दिवस के इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों ने बच्चों और उनके अभिभावकों को कानूनी जानकारी प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने का संदेश दिया।



