घाटशिला उपचुनाव मतगणना : झामुमो की बढ़त बरकरार, 7वें राउंड में मिले 32898 वोट

जमशेदपुर, 14 नवंबर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव का मतगणना का काम जारी है। मतगणना का सातवां राउंड पूरा हो चुका है और सातवें राउंड में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। पांचवें राउंड के मतलब गणना के बाद झमुमो को कुल 32898 वोट मिले हैं, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बाबूलाल सोरेन को 25136 वोट मिला है। इस प्रकार पांचवें राउंड के बाद झमुमो के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन से 7762 वोटो से आगे चल रहे हैं। तीसरे स्थान पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी रामदास मुर्मू है उन्हें कुल 6455 वोट मिले हैं।
हर राउंड में बढ़त बनाए रखने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर देखा जा रहा है। मतगणना स्थल के बाहर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ता हर राउंड की घोषणा के बाद जयकारा लगाते नजर आ रहे हैं। अब तक हुए मतगणना में झामुमो गठबंधन और भाजपा गठबंधन के प्रत्याशियों के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने 10 हजार वोटों का आंकड़ा नहीं छु सका है। मतगणना का पांचवां राउंड में नोटा में कुल 1060 वोट मिले हैं।
प्रत्याशियों को मिले मत
1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा- 25136
2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 32898
3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) -303
4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) – 135
5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम-6455
6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी-88
7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय-71
8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय-55
9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी-457
10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 165
11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय- 104
12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय-352
13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय- 549
14. नोटा- 1060



