चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ को लेकर सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने जारी की सतर्कता advisory

सरायकेला, 29 अक्टूबर: बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 से 31 अक्टूबर के बीच तेज हवाएं (60-110 किमी/घंटा) और भारी वर्षा हो सकती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि खराब मौसम में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।
जिला प्रशासन ने बताया कि नदी-नालों और जलाशयों का जलस्तर बढ़ने, कच्चे मकानों को नुकसान, तथा फसलों पर असर पड़ने की संभावना है।
प्रशासन ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरा जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सभी पदाधिकारियों को चौकसी के निर्देश दिए गए हैं ताकि जनहानि या क्षति को न्यूनतम रखा जा सके।



