घाटशिला उपचुनाव: अंतर्राज्यीय सीमाओं पर उत्पाद विभाग की विशेष टीमें तैनात, अवैध शराब व नकदी पर कड़ी निगरानी

जमशेदपुर, 29 अक्टूबर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार अंतर्राज्यीय एवं अंतर्जिला सीमाओं पर उत्पाद विभाग की विशेष जांच टीमें तैनात की गई हैं।
झारखंड–पश्चिम बंगाल और झारखंड–ओड़िशा बॉर्डर पर बनाए गए चेकपोस्टों पर 24×7 निगरानी रखी जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से अवैध शराब, नकदी, ड्रग्स या उपहार के परिवहन पर रोक लगाने के लिए तीन पालियों में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक वाहन की गहन जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या चुनावी गड़बड़ी को रोका जा सके।



