शिक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त की सख्ती, सभी विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच व विशेष शिविर लगाने के निर्देश

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

शिक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त की सख्ती, सभी विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच व विशेष शिविर लगाने के निर्देश

सरायकेला, 29 अक्टूबर: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने और छूटे हुए बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड बनवाने के लिए BRC वार विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिया कि जहाँ विद्यार्थियों की उपस्थिति कम है, वहाँ अभिभावकों को जागरूक किया जाए और संबंधित प्रधानाध्यापक, BRP व CRP के वेतन पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाए। साथ ही, शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की नियमित निगरानी और अनुपस्थित शिक्षकों की वेतन कटौती सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में UDISE प्रविष्टि, छात्रवृत्ति, यूनिफॉर्म व किताब वितरण, भवनहीन विद्यालयों की स्थिति और किशोरियों को सवित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ने की प्रगति की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और योजनाओं का लाभ समय पर बच्चों तक पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Share This Article