चांडिल में गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल में गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

चांडिल, 26 अक्टूबर : अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह स्थित नारायण प्राइवेट आईटीआई में महान स्वतंत्रता सेनानी समाजसेवी एवं निर्भीक पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। शिक्षकों और छात्रों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर अधिवक्ता निखिल कुमार, शांति राम महतो, जयदीप पांडे, भगत लाल तेली, प्रकाश महतो, पवन महतो, शुभम साहू, संजीत महतो, गौरव महतो, अजय मंडल एवं कृष्णा पद महतो उपस्थित रहे।

Share This Article