सरायकेला, 18 अक्टूबर : पर्व-त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने जिला क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस ले शनिवार को “प्रहरी” पहल के तहत जिला के सभी थाना क्षेत्र में पैदल ग़श्ती की। सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत के निर्देशानुसार सरायकेला और चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में किए गए पैदल गश्ती में जिले के सभी अंचल निरीक्षक एवं थाना प्रभारी बल के साथ शामिल हुए।
त्योहारों के मद्देनज़र अपराध नियंत्रण, अड्डेबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग तथा अन्य अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र अंतर्गत पैदल ग़श्ती की गई। इस दौरान पर्व-त्योहारों के समय पुलिस ने विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रणनीति बनाते हुए तैयारी भी की। “प्रहरी” पहल जिला पुलिस का विशेष अभियान है, जिसके तहत पुलिस पैदल गश्ती कर अपराध नियंत्रण, अड्डेबाजी, छेड़खानी आदि के विरूद्ध अभियान चलाती है।