धनतेरस को लेकर जिले के विभिन्न स्थानों में लगा नो इंट्री

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

सरायकेला, 18 अक्टूबर : पर्व त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन नागरिकों के सुविधाओं का विशेष ख्याल रख रही है। पर्व त्योहार पर आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन विशेष रूप से व्यवस्था कर रही हैं। धनतेरस के शुभ अवसर पर जिले के अन्य स्थानों के अलावा आदित्यपुर, कांड्रा, सरायकेला बाजार में आम लोगों की काफी भीड रहती है। धनतेरस पर खरीदारी करने में लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन ने शनिवार को जिला क्षेत्र में विभिन्न मार्गों में नो इंट्री लगाया है।

डीटीओ ने जारी किया पत्र

इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी ने पत्र जारी करते हुए कहा कि पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी से प्राप्त अभ्यावेदन के अनुसार सरायकेला-खरसावां जिलांतर्गत विभिन्न मार्गों पर शनिवार को नो इंट्री लगाया गया है। इस दौरान दोपहर 12 से रात्रि 12 बजे तक सभी प्रकार के मालवाहक छोटी – बड़ी वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा।

यहां रहेगी वाहनों की नो इंट्री

शनिवार को दोपहर 12 बजे से सरायकेला थाना अंतर्गत चाईबासा रोड में भाजपा कार्यालय के पास, सरायकेला थाना अंतर्गत खरसावां रोड में बिरसा चौक के पास, कांड्रा थाना अंतर्गत गिद्दीबेडा टॉल प्लाजा के पास, आदित्यपुर थाना अंतर्गत आदित्यपुर टॉल प्लाजा के पास और संपूर्ण शहरी क्षेत्र में माल वाहक वाहनों का परिचालन नहीं होगा।

Share This Article