अफीम की अवैध खेती के विरूद्ध चलाए जा रहे प्री कल्टीवेशन ड्राइव के तहत लोगों को किया गया जागरूक

Manbhum Updates
1 Min Read

अफीम की अवैध खेती के विरूद्ध चलाए जा रहे प्री कल्टीवेशन ड्राइव के तहत लोगों को किया गया जागरूक

सरायकेला, 14 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस द्वारा वर्तमान फसलीय वर्ष में अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने के लिए प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान जिला पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से अफीम की अवैध खेती की रोकथाम तथा वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने हेतु आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत मंगलवार को ईचागढ़ थाना अंतर्गत नारो बाजार में स्थानीय लोगों को, कुचाई थाना अन्तर्गत अरुआ गांव में, दलभंगा ओपी अंतर्गत ग्राम मुटूगोड़ा, टोला गिरुपानी एवं दांगीलबेड़ा में ग्राम सभा कर स्थानीय लोगों को, खरसावां थानांतर्गत मध्य विद्यालय, गांगुडीह में छात्र/छात्राओं को अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान संबंधित थाना प्रभारी के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों/छात्र/छात्राओं को स्थानीय भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा जागरूकता अभियान के दौरान उपस्थित लोगों, छात्र-छात्राओं को अफीम की खेती नही करने का शपथ दिलाया गया। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Share This Article