कपाली में अवैध लोडेड हथियार के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल

चांडिल, 11 अक्टूबर : चांडिल थाना अंर्तत कपाली ओपी की पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मो इरशाद नामक अभियुक्त को लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। गिऱफ्तार अभियुक्त 32 वर्षीय मो इरशाद कपाली ओपी क्षेत्र के डांगोडीह, साततल्ला बिल्डींग के सामने का रहने वाला है। पुलिस ने उसे शनिवार कों जेल भेज दिया।
इसकी जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने दी। एन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मो इरशाद का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चांडिल (कपाली ओपी) में दो, आदित्यपुर थाना में एक और मानगो (आजादनगर) थाना में एक मामला दर्ज है।




