पुलिस अधीक्षक ने चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के साथ बैठक कर की कई मुद्दों पर चर्चा

Manbhum Updates
1 Min Read

पुलिस अधीक्षक ने चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के साथ बैठक कर की कई मुद्दों पर चर्चा


सरायकेला, 11 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने शनिवार को सरायकेला खरसावां चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों व व्यावसायिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया। कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में आने वाले पर्व त्योहारों के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत विधि-व्यवस्था संधारण, सुगम यातायात व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने पर चर्चा किया गया।

मौके पर बैठक में पुलिस अधीक्षक ने चैंबर, औद्योगिक समूह के प्रतिनिधियों के साथ उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए जिला अंतर्गत विधि व्यवस्था संबंधित पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिला अंतर्गत सुरक्षा, विधि व्यवस्था संधारण, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत विधि-व्यवस्था संधारण, सुगम यातायात व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

साथ ही अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी लगाने पर विचार-विमर्श किया गया

Share This Article