श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने कैंसर पीडित मंडली पुत्री को दिया आर्थिक सहयोग
आदित्यपुर, 10 अक्टूबर : श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने शुक्रवार को मंडली सदस्य रत्नेश कुमार की धर्मपत्नी मंडली पुत्री ललिता देवी की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाकर उन्हें आर्थिक सहयोग किया। को आगे आई। वे कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। मंडली सदस्य रत्नेश कुमार अपनी जोबन साथी के इलाज के लिए अपना जमा राशि से पाई पाई खर्च कर चुके हैं। फिर भी वे अपने जीवन साथी की पीड़ा को कम न कर सके। मंडली पुत्री ललिता देवी मस्कुलर कैंसर से पीड़ित है, जिसे मांसपेशी कैंसर भी कहते हैं, एक दुर्लभ कैंसर है जो मांसपेशियों के ऊतकों में शुरू होता है।
बीमारी के चलते उन्होंने मुंह का आधा हिस्सा के साथ एक आंख तक गवांं चुकी है। मंडली के समक्ष रत्नेश ने मामले को रखा और अपने मंडली परिवार से मदद की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी सदस्यो ने आशीर्वाद स्वरूप आगे के इलाज के लिए आर्थिक मदद किया। शुक्रवार को मंडली के सदस्य आदित्यपुर 2 स्थित मंडली पुत्री ललिता देवी के घर पहुंचे। सदस्यों ने मंडली द्वारा आगे इलाज के लिए छोटी सी सहयोग राशि 62000 रुपया उन्हें प्रदान किया, जो उनके बैंक खाते में भेज दिया गया।
इस पुनीत कार्य के साक्षी बने मंडली संस्थापक सह संरक्षक के साथ मंडली अध्यक्ष राजेश चाचड़ा, मंटू सिंह मोदक, गौरंगों धर, मानिक गोराई, राकेश कुमार विभूति, विष्णु विश्वकर्मा, रत्नेश कुमार, भीम महतो आदि। मंडली सदस्यों ने लोगों से मंडली पुत्री ललिता देवी को सहयोग करने की अपील की। ताकि उनकी पीड़ा कम हो और जल्द स्वास्थ लाभ कर अपने नित्य जीवन में वापस लौट सके।