हरे लाल महतो के जन्मदिन पर “जन सेवा ही लक्ष्य” की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
चांडिल, 06 अक्टूबर : सामाजिक संस्था “जन सेवा ही लक्ष्य” की ओर से संस्था के संस्थापक एवं समाजसेवी हरे लाल महतो के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर चांडिल प्रखंड के धातकीडीह फुटबॉल मैदान स्थित HLM ट्रॉफी – फुटबॉल प्रतियोगिता स्थल के समीप लगाया गया था, जहां सैकड़ों लोगों ने निःशुल्क नेत्र एवं दंत जांच का लाभ उठाया।
शिविर में आए डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने लोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिए। कई ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे शिविरों से उन्हें स्वास्थ्य जांच का अवसर अपने गांव में ही मिल जाता है, जो बेहद सराहनीय कदम है।
इस अवसर पर समाजसेवी हरे लाल महतो ने कहा, “वर्षों पहले समाजसेवा के जिन सपनों को लेकर हमने ‘जन सेवा ही लक्ष्य’ की स्थापना की थी, वह आज साकार होता दिखाई दे रहा है। हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है।”
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।