महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा को लेकर चला जागरुकता अभियान

सरायकेला, 06 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक, के निर्देशानुसार सोमवार को परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया।
इसके तहत महिला थाना प्रभारी कुमारी तिलोत्मा तथा राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार की उपस्थिति में एसएस +2 उच्च विद्यालय राजनगर में विद्यार्थियों को महिला अपराध से संबंधित जानकारी, पॉक्सो एक्ट , महिला सुरक्षा, अफीम /गांजा की खेती की रोकथाम हेतु जानकारी दी गई।




