हरे लाल महतो ने दिव्यांगों को समर्पित किया जन्मदिन — ट्राई साइकिल और बैसाखी वितरण कर दिया मानवता का संदेश
चांडिल, 06 अक्टूबर : आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं “जन सेवा ही लक्ष्य” संस्था के संस्थापक समाजसेवी हरे लाल महतो ने अपने जन्मदिन को एक बार फिर समाज सेवा को समर्पित करते हुए विशेष अंदाज़ में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल और बैसाखी का वितरण किया।
कार्यक्रम के दौरान हरे लाल महतो ने कहा कि “जीवन का सच्चा आनंद तब है, जब हम किसी ज़रूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकें। यही मेरे जन्मदिन का असली तोहफ़ा है।”
ज्ञात हो कि समाजसेवी हरे लाल महतो हर वर्ष अपने जन्मदिन पर समाजहित में कुछ न कुछ विशेष पहल करते हैं। पूर्व वर्षों में उन्होंने आम जनता के लिए एम्बुलेंस सेवा समर्पित की थी, जबकि इस बार उन्होंने दिव्यांगों के जीवन में सहजता लाने का प्रयास कर मानवता की मिसाल पेश की है।
दिव्यांगजनों ने इस उपहार को पाकर हरे लाल महतो के प्रति आभार जताया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।