खरसावां में उत्पाद विभाग की छापामारी, 3 भट्टियाँ ध्वस्त, शराब जब्त

सरायकेला, 01 अक्टूबर : उपायुक्त सरायकेला खरसावां के निर्देश और उत्पाद अधीक्षक के मार्गदर्शन में उत्पाद विभाग ने खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत रीडिंग गांव में छापामारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
छापामारी के दौरान अवैध रूप से संचालित तीन चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया गया। मौके से लगभग 1000 किलोग्राम जावा नष्ट किया गया तथा 25 लीटर तैयार महुआ चुलाई शराब जब्त की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अवैध भट्टी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वाद दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला ने कहा कि आगामी पर्वों को देखते हुए जिलेभर में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की रोकथाम हेतु लगातार छापामारी अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही आवश्यकतानुसार कड़े कानूनी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
छापामारी दल में अखिलेश कुमार, अवर निरीक्षक, उत्पाद, सरायकेला अंचल, सौदागर पंडित, सहायक अवर निरीक्षक, उत्पाद, चांडिल अंचल, बरियार हेंब्रम, गृह रक्षक बल, रंजीत कुमार, गृह रक्षक बल एवं अन्य गृह रक्षक बल के जवान शामिल थे।



