महासप्तमी पर विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

महासप्तमी पर विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर, 29 सितंबर : दुर्गा पूजा महासप्तमी के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ मानगो शंकोसाई रोड नंबर 3, डिमना रोड डिवाइडर पार्क और मानगो बालीगुमा एनएच-33 स्थित गायत्री होम्स वेलफेयर सोसाइटी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि “देवी की पूजा-अर्चना से तन-मन शुद्ध होता है। दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि असत्य पर सत्य की जीत और सामाजिक अत्याचार पर विजय का प्रतीक है।”

उन्होंने मां दुर्गा से झारखंड राज्य और देशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी की।

Share This Article