दुर्गा पूजा–दशहरा को लेकर सरायकेला-खरसावाँ प्रशासन सतर्क – डीसी और एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 28 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक नो-एंट्री लागू

सरायकेला, 27 सितंबर : आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में उपायुक्त–सह–जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत की उपस्थिति में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और उच्च न्यायालय, झारखंड, रांची द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विस्तार से ब्रीफिंग दी।




