सरायकेला में डीआईजी की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण व दुर्गा पूजा तैयारी पर दिए निर्देश

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

सरायकेला में डीआईजी की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण व दुर्गा पूजा तैयारी पर दिए निर्देश

सरायकेला, 26 सितंबर : कोल्हान पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने सरायकेला-खरसावाँ जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत की उपस्थिति में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) चांडिल व सरायकेला सहित सभी पुलिस निरीक्षकों के साथ कार्यालय कक्ष में एक समीक्षा बैठक की।

बैठक में डीआईजी ने जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर बल दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

आगामी दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को देखते हुए डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान जिले में शांति और विधि-व्यवस्था संधारण सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी थाना क्षेत्र में गश्ती बढ़ाई जाए और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की सक्रियता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Share This Article