सरायकेला से बड़ी खबर – कल्याण विभाग के लिपिक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Manbhum Updates
2 Min Read

सरायकेला से बड़ी खबर – कल्याण विभाग के लिपिक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

सरायकेला, 29 जुलाई |

सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत गेस्ट हाउस कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में कल्याण विभाग के लिपिक प्रेम कुमार चौधरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना सोमवार की रात की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम चौधरी कल्याण विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत थे और अगले वर्ष सेवा निवृत्त होने वाले थे। वे सरकारी क्वार्टर में अकेले रहते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या से पहले घर के सभी दरवाजे खुले छोड़ दिए थे और छत (सीलिंग) के सरिया में स्वयं को लटकाकर फांसी लगा ली।

पुलिस को घर की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा सुसाइड नोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

इस दुखद घटना ने स्थानीय प्रशासन और उनके विभाग में काम करने वाले सहकर्मियों को स्तब्ध कर दिया है। वहीं, एक जिम्मेदार पद पर कार्यरत कर्मचारी द्वारा आत्महत्या कर लेना कई सवाल भी खड़े कर रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है और परिवारवालों से भी संपर्क किया जा रहा है।

(आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहें ManbhumUpdates.com के साथ)

Share This Article