खूंटी विधायक ने रूपम सोनाली का किया सम्मान

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

खूंटी विधायक ने रूपम सोनाली का किया सम्मान

खूंटी, 27 जुलाई : खूंटी की बेटी रूपम सोनाली ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में पहले प्रयास में 268वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने उनके अमृतपुर स्थित आवास पर पहुंचकर पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

रूपम सोनाली की सफलता संघर्षों से भरी रही। कम उम्र में माता-पिता का साया उठने के बावजूद उन्होंने स्वअध्ययन और ट्यूशन से कमाई कर पढ़ाई जारी रखी। केवल 22 वर्ष की उम्र में जेपीएससी में सफलता हासिल करना उनकी मेहनत और संकल्प का परिचायक है।

विधायक मुंडा ने रूपम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगी।

Share This Article