खुदीराम बोस चौक में श्रद्धा सुमन अर्पित, जयंती समारोह सम्मानपूर्वक संपन्न

चांडिल, 03 दिसंबर : खुदीराम बोस स्मारक समिति, चांडिल के बैनर तले बुधवार को चांडिल गोलचक्कर स्थित खुदीराम बोस चौक में महान स्वतंत्रता सेनानी “देश के पुष्प” शहीद खुदीराम बोस की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत समिति के संरक्षक ज्योतिलाल महाली, अध्यक्ष मनोज वर्मा तथा सचिव आशुदेव महतो द्वारा शहीद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई।
इस अवसर पर संरक्षक ज्योतिलाल महाली ने कहा कि खुदीराम बोस के विचार और आदर्श युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि 2019 से जप्त की गई खुदीराम बोस की प्रतिमा को शीघ्र इस चौक पर स्थापित किया जाए।
अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि समाज को जागरूक कर समिति को मजबूत बनाना होगा, ताकि शहीद के बताए मार्ग पर आगे बढ़ा जा सके। वहीं सचिव आशुदेव महतो ने कहा कि समाज में फैले अन्याय, अत्याचार, अपसंस्कृति और भेदभाव को मिटाकर एक नए और समानता आधारित समाज का निर्माण करना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में युधिष्ठिर प्रमाणिक, नित्यानंद लायक, अजय प्रमाणिक, फाल्गुनी कुमार, राजेश कुमार, मनोज वर्मा, सृष्टिधर महतो, आशुदेव महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।



