खूंटी में “Know Your Tourist Place” कार्यक्रम के तहत डोम्बारी बुरु में ट्रेकिंग, उपायुक्त ने खिलाड़ियों को किया रवाना

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

खूंटी में “Know Your Tourist Place” कार्यक्रम के तहत डोम्बारी बुरु में ट्रेकिंग, उपायुक्त ने खिलाड़ियों को किया रवाना

खूंटी, 13 नवंबर : झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर “Know Your Tourist Place” थीम के तहत जिला प्रशासन, खूंटी द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त आर. रॉनिटा ने बिरसा मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम से प्रशिक्षु खिलाड़ियों को डोम्बारी बुरु, पंचघाघ और लतरातू डैम भ्रमण हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उपायुक्त आर. रॉनिटा और पुलिस अधीक्षक मनीषा टोप्पो के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों और खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक डोम्बारी बुरु की ट्रेकिंग की और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, एसडीपीओ वरुण रजक, जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी राजेश कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article