जमशेदपुर के कदमा में आधी रात अचानक मची अफरा-तफरी, आठ गिरफ्तार

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जमशेदपुर के कदमा में आधी रात अचानक मची अफरा-तफरी, आठ गिरफ्तार

जमशेदपुर, 22 मई : जमशेदपुर के कदमा में आधी रात को अचानक अफश्रा-तफरी का माहौल बन गया। तभी पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार कदमा के रामनगर रोड स्थित बस्ती क्षेत्र में देर रात जुए का बड़ा खेल चल रहा था। वहीं लोगों को झांसा देकर ठगी करने का भी आरोप लगाया गया। इसकी सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस ने रामनगर रोड स्थित बस्ती क्षेत्र में देर रात छापेमारी की। छापामारी करने पहुंची पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आठ लोगों को रंगे हाथ जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 35 हजार 520 रुपये नगद, सात मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली रस्सी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी इलाके के लोगों को बहला-फुसलाकर पैसों की ठगी भी कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कदमा थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व कदमा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने किया। पुलिस ने साफ कहा है कि शहर में अवैध जुआ और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज है और जुए के इस बड़े नेटवर्क को लेकर कई सवाल भी उठने लगे हैं।

Share This Article