मकर संक्रांति की पूर्व रात्रि शिव मंदिर में चोरी, दान पेटी व साउंड बॉक्स ले उड़े चोर

Manbhum Updates
2 Min Read

मकर संक्रांति की पूर्व रात्रि शिव मंदिर में चोरी, दान पेटी व साउंड बॉक्स ले उड़े चोर

 

चांडिल, 14 जनवरी : मकर संक्रांति के पूर्व रात्रि चोरों ने चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगाती के समीप स्थित पुरनाडीह बाबा शिव मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर कार्यालय का ताला काटकर दान पेटी एवं साउंड बॉक्स चुरा लिया।
घटना की जानकारी बुधवार सुबह मंदिर प्रबंधन एवं स्थानीय ग्रामीणों को मिली, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मंदिर के निर्माता जयदेव साव पूरे परिवार के साथ मकर संक्रांति के अवसर पर पूजा अर्चना करने मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर में चोरी होने की सूचना चौका थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

बताया गया कि मकर संक्रांति को लेकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी चल रही थी। मंगलवार रात 9 बजे तक मंदिर परिसर में प्रसाद आदि तैयार किया गया था। प्रसाद आदि बनाने के बाद मंदिर प्रबंधन समिति के लोग मंदिर बंद कर अपने घर चले गए थे। बुधवार की सुबह मंदिर पहुंचने पर कार्यालय का ताला काटा हुआ मिला और अंदर दान पेटी और साउंड बॉक्स गायब मिला।

जयदेव साव ने बताया कि मंदिर के दान पेटी में भगवान भोलेनाथ को चढ़ाए गए सोने चांदी के आभूषण के अलावा नगद राशि था। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर चोरों की पहचान के प्रयास कर रही है। मंदिर प्रबंधन की ओर से चौका थाना में लिखित शिकायत दिए जाने की बात कही गई है। पुलिस ने जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

Share This Article