सरकारी शराब दुकान में चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार – 24 बोतलें बरामद

सरायकेला /राजनगर, 16 नवंबर : सरायकेला–खरसांवाँ जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी शराब दुकान में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दुकान संचालक बृजेश कुमार सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार दुकान से सिग्नेचर ब्रांड की शराब की दो पेटियां तथा 1,55,200 रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की त्वरित जांच शुरू की और छापेमारी कर मनीष कुमार श्रीवास्तव (उम्र लगभग 33 वर्ष), पिता–महेन्द्र श्रीवास्तव, निवासी दायगुटू मानगो, जिला–पूर्वी सिंहभूम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने चोरी गई शराब में से एक पेटी सिग्नेचर 375 ml की 24 बोतलें बरामद की हैं।

राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल में एएसआई यशवंत कुमार (अनुसंधानकर्ता), एएसआई दिवाकर प्रसाद तथा थाना शस्त्र बल शामिल थे। पुलिस के अनुसार बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और उनके ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।



