18 माह से फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

18 माह से फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांडिल, 20 मई : चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी की पुलिस ने विगत 18 महिने से फरार चल रहे एक शातिर अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कपाली ओपी की पुलिस ने कपाली के रहने वाले नाजिश जिया को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने के संबंध में ओपी में दर्ज लिखित शिकायत के आधार पर कपाली के रहने वाले प्राथमिकी अभियुक्त 26 वर्षीय सबीर अली उर्फ सोनू उर्फ सन्नु बच्चा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस संबंध में 10 दिसंबर 2024 को वादी नाजिश जिया ने सबीर अली उर्फ सोनू उर्फ सन्नु बच्चा समेत तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सबीर अली उर्फ सोनू उर्फ सन्नु बच्चा शातिर अपराधकर्मी है और इसके विरूद्ध सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले के अलग-अलग थाना में 09 मामले दर्ज है।

Share This Article