समीर बोदरा ने संभाला सरायकेला नगर पंचायत प्रशासक का पद

सरायकेला, 9 अगस्त : विभागीय स्थानांतरण के बाद समीर बोदरा ने सरायकेला नगर पंचायत के नए प्रशासक के रूप में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्रशासक शशि शेखर सुमन ने नगर पंचायत कार्यालय में उनका स्वागत करते हुए कार्यभार सौंपा। इस मौके पर नगर प्रबंधक सुमित सुमन, महेश जारिका सहित कर्मियों ने पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। पदभार ग्रहण करते हुए बोदरा ने कहा कि टीम वर्क के साथ नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित करना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।


