रांची : लालपुर हॉस्टल से देह व्यापार का अड्डा उजागर, 10 युवतियां हिरासत में

Manbhum Updates
1 Min Read

रांची : लालपुर हॉस्टल से देह व्यापार का अड्डा उजागर, 10 युवतियां हिरासत में

रांची, 07 सितंबर : राजधानी के लालपुर इलाके में रविवार की शाम पुलिस ने एक हॉस्टल पर छापेमारी कर देह व्यापार का पर्दाफाश किया। कार्रवाई में पुलिस ने 10 युवतियों को संदेह के आधार पर पकड़ा है। सभी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।

सूत्रों की मानें तो पकड़ी गई युवतियां झारखंड की नहीं हैं, बल्कि बाहरी राज्यों से लाई गई हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि इस गोरखधंधे के लिए ग्राहकों से संपर्क व्हाट्सएप के जरिए किया जाता था। मौके से कई मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामान जब्त किए गए हैं।

लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल युवतियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश शुरू हो चुकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरे गिरोह की परतें खोल दी जाएंगी।

Share This Article