चित्रांश महापरिवार के मानगो इकाई अध्यक्ष बने रामाधार प्रसाद श्रीवास्तव

जमशेदपुर, 27 जुलाई : चित्रांश महापरिवार मानगो इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और नेतृत्व को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से रामाधार प्रसाद श्रीवास्तव को मानगो इकाई का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मण्डल अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव के निधन के बाद से यह पद पिछले छह महीनों से रिक्त था। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकमत होकर रामाधार श्रीवास्तव को यह जिम्मेदारी सौंपी।
नवनियुक्त अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने संगठन को एकजुट रखने और सभी के सुख-दुख में सहभागी बनने का संकल्प दोहराया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि शीघ्र ही मानगो क्षेत्र में चित्रांश महापरिवार का सामुदायिक भवन और एक भव्य मंदिर के निर्माण के लिए प्रयास तेज़ किए जाएंगे।
बैठक में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से संजय वर्मा, आनंद प्रकाश, शिव प्रकाश श्रीवास्तव, प्रीति सिन्हा, संजीव सिन्हा, संजीव श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, निर्मल श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, विवेक पराशर, संतोष कुमार, रंजन आखोरी, नवीन श्रीवास्तव, अनमोल किशोर, निखिल सिन्हा, पवन सिन्हा, शरद श्रीवास्तव, पप्पू श्रीवास्तव, अरविंद किशोर, अमित सिन्हा एवं शिवेद्र सिन्हा समेत अन्य सदस्य शामिल थे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और सभी ने नए अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।



