कारगिल दिवस जयंती पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया युद्ध वीरों का सम्मान

Manbhum Updates
2 Min Read

कारगिल दिवस जयंती पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया युद्ध वीरों का सम्मान


जमशेदपुर, 03 अगस्त : कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के बैनर तले कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। टेल्को स्थित राम मंदिर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल के 579 वीर शहीदों, युद्धवीरों और उनके माता-पिता को नमन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ, युद्ध वीरो वीर नारी, विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ। इसके बाद विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ मुख्य टाटा मोटर्स के जीएम जीवराज संधू, अमरप्रीत सिंह काले, शिवशंकर सिंह और सुधांशु ओझा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया व मां भारती और शहीदों की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इसके बाद कारगिल युद्ध के 30 युद्ध वीरों अतिथियों ने शॉल उड़ा कर एवं पुष्पगुच्छ और मोमेंटो भेंट कर उनका आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि कारगिल में भारतीय सैनिकों ने जिस पराक्रम का परिचय दिया उसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। कारगिल जैसा दुर्गम युद्ध शायद ही इस दुनिया में लड़ा गया होगा। करगिल युद्ध देश की नई पीढ़ी के लिए राष्ट्रप्रेम के मामले में प्रेरणाश्रोत है।

कार्यक्रम को अमरप्रीत सिंह काले, जीवराज संधू, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष विनय कुमार यादव, महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह, सुधांशु ओझा आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम मे देशभक्ति नृत्य, गीत व नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। वीर रस से सराबोर कविताओं ने सबका मन मोह लिया।

Share This Article