विधायक जयराम महतो निभा रहे चुनावी वादा, मेधावी छात्रों को देंगे वेतन का 75% हिस्सा

MANBHUM UPDATES
3 Min Read

विधायक जयराम महतो निभा रहे चुनावी वादा, मेधावी छात्रों को देंगे वेतन का 75% हिस्सा

गिरिडीह, 05 जुलाई : डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम कुमार महतो अपने चुनावी वादों को निभाने में एक मिसाल कायम कर रहे हैं। चुनाव के दौरान उन्होंने यह वादा किया था कि वे अपनी विधायकी से मिलने वाली वेतन का 75% हिस्सा जनता के हित में खर्च करेंगे। अब इस वादे को मूर्त रूप देते हुए उन्होंने क्षेत्र के मेधावी छात्रों को पुरस्कार/प्रोत्साहन स्वरूप तीन माह के वेतन से सम्मानित करने की पहल की है।

विधायक महतो ने एक सूचना पत्र के माध्यम से बताया है कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र के मैट्रिक (10वीं) और इंटर (12वीं – आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) के टॉप-10 विद्यार्थियों को तीन माह के वेतन से पुरस्कार स्वरूप सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 07 जुलाई 2025 को नावाडीह स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें सभी चयनित विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है :
मैट्रिक वर्ग से :
स्वीटी (480), कुमकुम (478), सूरज (475), बलराम (472), खुशबू (470), लक्ष्मी (469), तेजस्वी (468), सृष्टि (468), बर्खा (467), नीतू (467)।

आर्ट्स वर्ग से:
प्रिया (438), अनीशा (437), रानी (432), अंजली (428), सागर (427), कोमल (423), प्रियंका (422), अनन्या (420), पुष्पा (419), अंजली (419), रुकसार (418)।

साइंस वर्ग से:
शुभम (461), अभिषार (452), अंशु (449), निशांत (447), विवेक (446), एनी (444), ओवैस (444), सुजीत (442), साक्षी (441), सीमा (438)।

कॉमर्स वर्ग से:
दिव्यांशी (450), रानी (438), स्नेहा (434), स्वाति (429), प्रियांशी (405), काजल (395), करिश्मा (394), रिया (378), संज्ञा (377), ऋतु (375)।

अपील भी की गई है…

विधायक जयराम महतो ने अपील की है कि यदि किसी विद्यार्थी को इनसे अधिक अंक मिले हैं और उनका नाम सूची में नहीं है, तो वे अपना अंक प्रमाण पत्र व्हाट्सएप नंबर 9955000143 या 6206208887 पर भेज सकते हैं।
साथ ही यह स्पष्ट किया गया है कि यह योजना सिर्फ डुमरी/नावाडीह/चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र के अधीनस्थ विद्यालयों/महाविद्यालयों के छात्रों के लिए ही मान्य है।

यह पहल विधायक की जनता के प्रति ईमानदार नीयत और शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का प्रतीक है। शिक्षा को प्रोत्साहन देने की यह पहल न सिर्फ छात्रों का उत्साह बढ़ाएगी, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति गंभीरता भी लाएगी।

Share This Article