मानगो में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता का जनसंपर्क अभियान तेज

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

मानगो में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता का जनसंपर्क अभियान तेज


जमशेदपुर, 11 फरवरी : मानगो नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने बुधवार को विभिन्न बस्तियों में पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से मुलाकात कर आगामी 23 फरवरी को होने वाले मतदान में भाग लेने की अपील की।
पदयात्रा शांतिनगर, लक्ष्मण नगर, गौड़ बस्ती, कृष्णा नगर, शंकोसाई रोड नंबर-1, रामनगर, सुभाष कॉलोनी सहित कई इलाकों से होकर गुजरी। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ स्थानीय समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद थे।
सुधा गुप्ता ने नागरिक सुविधाओं जैसे पेयजल, बिजली, सड़क, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनसमर्थन मिलता है तो वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगी।
जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याएं भी साझा कीं।
नगर निगम चुनाव के तहत मानगो क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।
(यह समाचार प्रत्याशी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।)

Share This Article