सरायकेला-खरसावां में कुराश जिला खेल संघ का गठन, प्रवीण कुमार महतो बने अध्यक्ष

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

सरायकेला-खरसावां में कुराश जिला खेल संघ का गठन, प्रवीण कुमार महतो बने अध्यक्ष

सरायकेला, 29 सितंबर : सरायकेला-खरसावां जिले में कुराश खेल को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। किड्स प्ले इंग्लिश स्कूल परिसर में आयोजित आम बैठक में सर्वसम्मति से कुराश जिला खेल संघ, सरायकेला-खरसावां का गठन किया गया।

बैठक में संघ के सुचारू संचालन के लिए कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। जगदीश महतो को संरक्षक, प्रवीण कुमार महतो को अध्यक्ष, पशुपति महतो को उपाध्यक्ष और लालिया महतो को महासचिव बनाया गया। वहीं राजेश प्रधान को संयुक्त सचिव तथा पूर्णिमा कालिंदी को आयोजन सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अश्विनी महतो और अमृता महतो समेत अन्य सदस्यों का चयन किया गया है। संघ में कोषाध्यक्ष का पद फिलहाल रिक्त रखा गया है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि नवगठित जिला खेल संघ जिले में कुराश खेल के प्रचार-प्रसार के साथ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल गतिविधियों में खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेगा।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संघ के गठन और कार्यकारिणी के चयन के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया।

Share This Article