चांडिल, 05 अप्रैल : मौसम के करवट बदलने के बाद इन दोनों क्षेत्र के मौसम में लुका छुपी का खेल जारी है। पल भर में धूप तो पल भर में बारिश, कभी तेज हवा तो कभी मेघ का गर्जन। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि यह गर्मी की शुरुआत है या बरसात के मौसम का आगाज।
मौसम विभाग ने रविवार को सरायकेला-खरसावां जिला के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और गुमला जिले के अलग-अलग स्थानों पर हल्की आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ-साथ 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से सतही हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई है।