कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की स्मृति में झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ ने आदित्यपुर में पौधरोपण
आदित्यपुर, 25 जुलाई : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर अंतर्गत रोड़ नंबर 32 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में कारगिल युद्ध विजय दिवस के शहीदों की स्मृति में पौधरोपण किया गया। यहां झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के सौजन्य से विद्यार्थियों संग पौधरोपण किया गया।
विद्यालय प्रांगण में कारगिल विजय दिवस के एक दिन पूर्व अमर शहीदों के स्मृति में मौल श्री के 15 वृक्षों का रोपण किया गया, जहां झारखंड वरिष्ठ नागरिक संघ की उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रपति से पुरस्कृत संध्या प्रधान की पहल से यह पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनिता श्रीवास्तव, रवींद्र नाथ चौबे, संध्या प्रधान, के के झा, रणबीर सिंह, भगवान झा, बिजय नारायण पांडेय, मधुरेन्द्र, राजू, छुम्ब्रु पुरती, सरोज कुमारी, साहेब महतो, सरोज कुमारी, बबिता देवी, रीता कुमारी गूरीवारी अंथोनी, हेमराज, सोनी कुमारी, रणवीर राय, परी सिकरा, कार्तिक सोय, कार्तिक गोप आदि मौजूद थे।