आंबेडकर जंयती पर बच्चों ने उनके विचार और जीवन वृत पर की चर्चा

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल, 14 अप्रैल : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर खूंटी, चौका में मंगलवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंडा ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किय। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने बाबा साहब आंबेडकर के संबंधित गीत गाकर एवं उसपर नृत्य कर कार्यक्रम को मनमोहन बनाया। कक्षा अष्टम के बहन अनुष्का पांडे, कक्षा पंचम के भैया अभिनव पांडे, कक्षा पंचम के मयंक महतो, अष्टम के बहन आरती महतो व अनीश गुप्ता, श्वेता महतो आदि ने उनके विचार और जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। वहीं, कक्षा सप्तम के भैया कृष् गुप्ता भीमराव आंबेडकर के वेशभूषा पहनकर मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंडा ने कहा कि भारत भूमि में अवतरित होने वाले संत महापुरुषों एवं महात्माओं में से एक डॉ भीमराव आंबेडकर भी शामिल हैं। देश में उनका जन्म दिवस समरसता दिवस के रूप में मानना कोई अतिशक्ति नहीं होगी। उन्होंने स्वतंत्र भारत का संविधान निर्माण किया है। ऐसे महापुरुष विशेष विद्वान एवं विचारक को भूलाया नहीं जा सकता है। आचार्य प्रतिमा दीदी ने उनके अध्ययन के समय कोलंबिया में हुए भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति का परिचय उसका ज्ञान है ना कि उसके वेशभूषा और जाति है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के दीदी रिंकी तंतुबाय ने किया।

Share This Article