चांडिल, 14 अप्रैल : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखिया होटल के समीप टाटा रांची हाइवे पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर सामने आ रही हैं, जबकि 6 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बोलेरो और स्विफ्ट डिजायर कार में भयंकर भिड़ंत हुआ है। दुर्घटना की सूचना पर चौका पुलिस मौके पर पहुंची, साथ साथ 1033 व 108 एम्बुलेंस सेवा भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को ईलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई हैं।
समाचार का ताजा अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें : www.manbhumupdates.com