दुर्गापूजा से पहले पुरुलिया पुलिस ने जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटे नए कपड़े और शैक्षणिक सामग्री

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

दुर्गापूजा से पहले पुरुलिया पुलिस ने जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटे नए कपड़े और शैक्षणिक सामग्री

पुरुलिया, 04 अक्टूबर : दुर्गापूजा के अवसर पर सामुदायिक पहुंच और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुरुलिया जिला पुलिस ने एनजीओ नबसोपान के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों के लिए दान शिविर का आयोजन किया। जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले वंचित बच्चों को इस पहल के तहत नए कपड़े और शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया। दुर्गापूजा के त्योहार के मौके पर बच्चों को कपड़े और पढ़ाई से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराकर पुलिस ने उनके बीच खुशियां बांटने का प्रयास किया।

पुरुलिया पुलिस की इस पहल का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक पहुंच बनाना और बच्चों के प्रति सहयोग एवं संवेदनशीलता का संदेश देना है। पुलिस की ओर से कहा गया कि इस तरह के सामुदायिक कार्यक्रमों से पुलिस और आम लोगों के बीच विश्वास एवं जुड़ाव को मजबूत करने में मदद मिलती है।

यह पहल पुरुलिया जिला पुलिस की सामुदायिक सहभागिता, समावेशिता और सामाजिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Share This Article