शारदीय नवरात्र शुरू, कलश स्थापित कर की जा रही देवी की आराधना

चांडिल, 22 सितंबर : शारदीय नवरात्रि सोमवार से शुरू हो गया। नवरात्रि के पहले दिन देवी के विभिन्न मंदिरों में और माता के भक्तों ने अपने-अपने घर में कलश स्थापना कर आद्या शक्ति महामाया देवी दुर्गा का आराधना प्रारंभ किया। नवरात्रि के पहले दिन सार्वजनिक श्रीश्री नवदुर्गा पूजा कमेटी चौका मोड में देवी दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की गई। माता शैलपुत्री की पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा अर्चना के पूर्व चौका में दुर्गा मंदिर के सामने बने भव्य पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया गया। पंडाल उद्घाटन के बाद माता शैलपुत्री की कलश यात्रा निकाली गई। कलश स्थापना के बाद मंदिर में पूजा अर्चना और चंडी पाठ प्रारंभ किया गया। यहां देवी के नौ रूपों की अलग-अलग आकर्षक व भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है।

Contents



