चाईबासा में विधिज्ञ परिषद भवन का शिलान्यास, ऑनलाइन कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुआ व सांसद जोबा मांझी रहे शामिल

चाईबासा, 16 सितम्बर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने मंगलवार को खूंटी जिले में आयोजित एक समारोह के दौरान वर्चुअल माध्यम से चाईबासा विधिज्ञ परिषद भवन (बार एसोसिएशन भवन) का शिलान्यास किया।
इसी क्रम में चाईबासा बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित स्थानीय समारोह में भवन शिलान्यास शिलापट का अनावरण किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के राजस्व, भूमि सुधार एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं सिंहभूम सांसद जोबा माझी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन भी मंच पर उपस्थित रहीं।




