मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश ने खूंटी, चांडिल व चाईबासा बार भवन का किया ऑनलाइन शिलान्यास

Manbhum Updates
2 Min Read

मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश ने खूंटी, चांडिल व चाईबासा बार भवन का किया ऑनलाइन शिलान्यास

खूंटी/चांडिल, 16 सितंबर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने चांडिल तथा चाईबासा में प्रस्तावित बार भवन का ऑनलाइन शिलान्यास किया। वहीं, खूंटी में मुख्यमंत्री एवं मुख्य न्यायाधीश ने सशरीर बार भवन का शिलान्यास किया। खूंटी में आयोजित समारोह से चांडिल एवं चाईबासा बार भवन का ऑनलाइन शिलान्यास किया।

चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय में आयोजित समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमा शंकर सिंह, विधायक सविता महतो, उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत, बार एसोशिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार महतो, चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्रीप्रसाद साहू, सचिव महेंद्र महतो, वरिष्ठ अधिवक्ता केपी दुबे समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के 24 जिलों और 7 अनुमंडलों में बार भवन निर्माण की योजना है, जिस पर 132.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। झारखंड देश का पहला राज्य है जहां अधिवक्ताओं को पेंशन, स्वास्थ्य बीमा और स्टाइपेंड की सुविधा दी जा रही है।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बार भवन निर्माण के लिए सरकार का आभार जताया और कहा कि इससे अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Share This Article